राष्ट्रीय

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में किया जाएगा "गंगा महोत्सव" का आयोजन

Desk Editor
30 Oct 2021 10:32 AM GMT
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में किया जाएगा गंगा महोत्सव का आयोजन
x
गंगा उत्सव 2021 –नदी महोत्सव' न केवल गंगा नदी बल्कि देश भर की सभी नदियों में मनाया जाएगा

पीआईबी, नई दिल्ली: इस साल का गंगा उत्सव 1 से 3 नवंबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि, स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' के रूप में घोषित करने की वर्षगांठ यानी 4 नवंबर को हर साल गंगा उत्सव मनाता है।

'गंगा उत्सव 2021 –नदी महोत्सव' न केवल गंगा नदी बल्कि देश भर की सभी नदियों में मनाया जाएगा। पूरे देश के 150 जिलों में उत्सव गतिविधियों की योजना बनाई गई है जिनमें 112 गंगा क्षेत्र यानी गंगा किनारे स्थित जिलों में और शेष अन्य प्रमुख नदियों के साथ मनाया जाएगा। इस साल गंगा उत्सव समारोह आजादी के 75 साल और 'आजादी का अमृत महोत्सव' के लिए चल रहे समारोहों का हिस्सा होगा।

इस वर्ष उद्देश्य गंगा उत्सव 2021 को भारत के विभिन्न नदी घाटियों तक ले जाने और 'नदी उत्सव' समारोह को बढ़ावा देना होगा,जिसे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश में सदियों पुरानी नदियों से जुड़ी परंपराओं से लोगों को जोड़ने के लिए 26 सितंबर 2021 को विश्व नदी दिवस के अवसर पर उजागर किया था।

उत्सव का उद्देश्य हितधारकों के जुड़ाव को बढ़ावा देना और गंगा ज्ञान केंद्र के तत्वावधान में सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह उत्सव गंगा के संरक्षण में "जनभागीदारी" के महत्व पर जोर देगा। इसमें गंगा नदी के कायाकल्प के लिए हितधारकों के जुड़ाव और जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Next Story