राष्ट्रीय

गुटखा स्कैम: तमिलनाडू में सीबीआई का मंत्री और DGP के घर पर छापा , मचा हडकम्प

Special Coverage News
5 Sep 2018 7:10 AM GMT
गुटखा स्कैम: तमिलनाडू में सीबीआई का मंत्री और DGP के घर पर छापा , मचा हडकम्प
x

चेन्‍नई। सीबीआई ने तमिलनाडु के गुटखा घोटाला मामले में चेन्नई में 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान तमिलनाडु के डीजीपी टीके राजेंद्रन के घर छापा मारा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री विजयभास्कर के घर भी छापा मारा गया है।

यह छापेमारी सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। डीजीपी के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अफसरों के घर भी छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है, इस बारे में जानकारी मिलने का अभी इंतजार है।

क्या है गुटखा घोटाला, जानें

यह घोटाला सामने तब आया था जब 8 जुलाई, 2017 को तमिलनाडु के आयकर विभाग ने पान मसाला और गुटखा के कई उत्पादक केंद्रों पर छापा मारा था। इसके साथ ही निर्माण प्रक्रिया से जुड़े लोगों के घरों पर भी छापे मारे गए। यह छापे 250 करोड़ की कर चेरी को लेकर मारे गए।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एक डायरी मिली जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और बाकी लोगों का नाम लिखा था। साथ ही निर्माताओं से रिश्वत लेने में उनकी भागीदारी बताई गई।

Next Story