
Haryana News: नायब सिंह सरकार आज साबित करेगी बहुमत, 11 बजे से शुरू होगा सत्र, जानें- विधानसभा का अंक गणित

Haryana Assembly Session: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने हरियाणा मंत्रिमंडल के साथ एक बैठक की। बैठक के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सत्र बुलाया जाएगा। साथ ही सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे।
नए सरकार के ऐलान के बाद आज हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान सैनी सरकार अपना बहुमत साबित करेंगी। सदन में बहुमत सबित करने के लिए हरियाणा सरकार को 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। जिसमें इस समय भाजपा के पास कुल 41 विधायक हैं। साथ ही 7 निर्दलीय विधायकों का उन्हें समर्थन हासिल है। कुल मिलाकर भाजपा के पास 48 विधायकों का समर्थन हैं। जोकि बहुमत से दो ज्यादा है। भाजपा आसानी से बहुमत का आंकड़ा छू लेगी।
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इन सीटों में भाजपा के पास 41 विधायक है। वहीं कांगेस के पास 30 सीटें है। 10 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल, एक हरियाणा लोकहित पार्टी और छह निर्दलीय हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। आपको बता दें कि इस के अंत में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव चुनाव के बाद अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
