
Haryana Politics: अंबाला में सीएम नायब सैनी का रोड शो, लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Haryana Politics: हरियाणा के अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि "मुझे खुशी है कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करनाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। हमारी सरकार ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी को यहां से 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर भेजनी है।
इससे पहले पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करनाल के लोकसभा क्षेत्र से करने वाले हैं। आज मैं गुरु के चरणों में शीश नवाने के लिए आया था। पिछले 10सालों में पीएम मोदी ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है।
जेपी नड्डा ने करेंगे चुनावी शंखनाद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लोकसभा चुनाव का हरियाणा में शंखनाद किया जाएगा। मंगलवार सुबह 11:00बजे अनाज मंडी घरौंडा में मुख्यमंत्री नायब सैनी और करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहरलाल के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आपको बता दें कि करनाल सीट पूर्व मनोहर लाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उनकी जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया हैं।
आज होगा हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार
इसके साथ ही आज हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। आज शाम आज शाम 4:30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। 5 से 6 विधायक मंन्त्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4:30 बजे चंड़ीगढ़ राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।राज्यपाल बंडारू दतात्रेय पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
