- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर भारत ने दिया करारा जबाव
नई दिल्ली : भारतीय सेना के पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवाने ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु धमकी देना जारी रखे लेकिन भारत ऐसी धमकियों से भयभीत नहीं होगा। नरवाने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जो उन्होंने सोमवार को देश के नाम संबोधन में दोनों देशों की परमाणु क्षमताओं को लेकर की थी।
लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने ने यहां भारत चैंबर आफ कॉमर्स में 'डिफेंडिंग आवर बार्डर्स विषय पर एक चर्चा के दौरान कहा, ''वे परमाणु धमकी देना जारी रख सकते हैं, हम उससे नहीं डरते।
जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को भारत द्वारा समाप्त करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी..7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की किसी भी संभावना को स्पष्ट तौर पर खारिज किया था।
खान ने कहा था कि वह कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे। उन्होंने कहा था,''क्या ये बड़े देश केवल अपने आर्थिक हितों को ही देखते रहेंगे? उन्हें याद रखना चाहिए कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं।
नरवाने ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने पर कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंड इसलिए समाप्त कर दिये गए क्योंकि इसकी उपयोगिता समाप्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है कि जम्मू कश्मीर के लोग परिवर्तन का स्वागत नहीं कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि अब दो हिस्सों में बंटे राज्य में से 55 प्रतिशत में लद्दाख है।
उन्होंने कहा, ''..कश्मीर के हिस्से में, केवल पांच जिले हैं जो कि अशांति (गत वर्षों में घाटी में आतंकवाद के लिए) के लिए जिम्मेदार हैं, तो क्या केवल पांच जिले पूरे देश को बंधक बनाकर रखेंगे?