राष्ट्रीय

मुंबई और इंदौर में दो लोंगों की कोरोना वायरस के चलते मौत, भारत में आंकड़ा 15 के पार

Shiv Kumar Mishra
26 March 2020 5:50 AM GMT
मुंबई और इंदौर में दो लोंगों की कोरोना वायरस के चलते मौत, भारत में आंकड़ा 15 के पार
x
आज श्रीनगर और मुंबई में दो मरीजों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र में वायरस के संक्रमण से चौथी मौत

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक की मुंबई की एक 65 वर्षीय महिला जिसे कोरोनोवायरस की जांच में पोजिटिव निकली थी। जिससे उस महिला का निधन हो गया. मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन कोरोना वायरस पोजिटिव होने से उसकी मौत को अभी कोरोना से हुई मौत में माना जा रहा है।

अभी अभी मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर अस्पताल में कोरोनोवायरस के संदिग्ध की मौत की खबर मिली है। मौत के कारण के परिणाम का इंतजार है. उसके बाद स्तिथि साफ होगी कि उसकी मौत किस कारण हुई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई और ठाणे में कोरोनावायरस के 2 नए सकारात्मक मामले आये है। अब तक राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 124 है।

देश में कोरोनावायरस का संक्रमण 25 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 650 पार कर गया। 16 दिन में 15 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में भी 65 साल की महिला की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के मदुरै में (54 साल), मध्य प्रदेश के उज्जैन में (65 साल) और गुजरात के अहमदाबाद में (85 साल) तीन लोगों की जान गई थी। अहमदाबाद की महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने बताया कि संक्रमित मरीज श्रीनगर के हैदरपोरा में रहता था। उसके संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले संक्रमित ने 7 मार्च से 21 मार्च के बीच दिल्ली और सहारनपुर की यात्रा की। वह 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मस्जिद में रहा। फिर 9 मार्च को ट्रेन से देवबंद गया। 11 मार्च तक यहां दारुल उलूम में रुका। फिर 11 मार्च को ट्रेन से जम्मू के लिए निकला। यहां 12 से 16 मार्च तक एक मस्जिद में ठहरा। 16 मार्च को इंडिगो फ्लाइट से जम्मू से श्रीनगर पहुंचा। 18 मार्च तक सोपोर में ही रुका। 21 मार्च को अपने घर हैदरपुरा लौटा। तबीयत बिगड़ने पर 22 मार्च को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

8 मरीजों को पहले से शुगर या अन्य कोई बीमारी थी

मदुरै के मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में एक संक्रमित की मौत हुई थी। यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन लोगों की जान गई है, उनमें से 8 को शुगर, ब्लडप्रेशर या अन्य कोई समस्या थी।


तारीख जगह

उम्र

बीमार
10 मार्च कलबुर्गी (कर्नाटक) 75 साल डायबिटीज
13 मार्च दिल्ली 68 साल डायबिटीज
17 मार्च मुंबई (महाराष्ट्र) 64 साल डायबिटीज
18 मार्च नवांशहर (पंजाब) 70 साल डायबिटीज
21 मार्च मुंबई (महाराष्ट्र) 63 साल डायबिटीज
21 मार्च पटना (बिहार) 38 साल किडनी की समस्या
24 मार्च मुंबई (महाराष्ट्र) 63 साल

डायबिटीज और ब्लडप्रेशर

25 मार्च

मदुरै (तमिलनाडु)

54 साल डायबिटीज और ब्लडप्रेशर
25 मार्च मुंबई (महाराष्ट्र ) 65 साल
25 मार्च इंदौर (मध्यप्रदेश)


अब तक 50 से कम उम्र वाले केवल एक व्यक्ति की जान गई

सोमवार को बंगाल में 57 साल के अधेड़ और हिमाचल में अमेरिका से लौटे निर्वासित तिब्बती की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को मुंबई में 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई थी। इसी दिन पटना में 38 वर्षीय मरीज सैफ की मौत हो गई। सैफ डायबिटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी। 50 से कम उम्र में मौत का यह पहला केस है। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल ही में कतर से आया था। 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था।

महाराष्ट्र में मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 10 लोगों की जान गई है, उनमें से 7 को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी।

महाराष्ट्र में तीन मौतें, तीनों मुंबई के मामले

महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मामले मुंबई के हैं। तीनों ने ही मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई। 22 मार्च को 69 साल के कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हुई। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Next Story