
राष्ट्रीय
धीमी होती जा रही कोरोना की दूसरी लहर: देश में संक्रमण के 2.22 लाख नए मामले, 4,454 लोगों की मौत
Arun Mishra
24 May 2021 9:42 AM IST

x
4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है।
नई दिल्ली : भारत में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होती जा रही है। हाल के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। कोरोना के रोज सामने वाले मामलों में आज भी कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे में करीब 2.22 लाख केस सामने आए हैं।
भारत में कोरोना के 2,22,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हुई। 4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है। 3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,37,28,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हुआ।
Next Story