राष्ट्रीय

चीन को पछाड़ भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, जानिए- कितनी है जनसंख्या?

Arun Mishra
19 April 2023 8:33 AM GMT
चीन को पछाड़ भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, जानिए- कितनी है जनसंख्या?
x
भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया है।

जनसंख्या के मामले में भारत ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश (India Population) बना गया है। इस मामले में भारत ने चीन को पछाड़ दिया है। भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन (China Population) से आगे निकल गया है।

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या डैशबोर्ड के हवाले से बताया कि भारत की जनसंख्या 1.428 बिलियन से अधिक है, जो चीन की 1.425 बिलियन लोगों की तुलना में थोड़ा अधिक है।

यूएनएफपीए की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में है, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग में, 26 प्रतिशत 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिशत और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत है।


Next Story