राष्ट्रीय

IPL 2024: इस नियम की वजह से धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, मजबूरी में माही को लेना पड़ा फैसला

Special Coverage Desk Editor
22 March 2024 3:31 PM IST
IPL 2024: इस नियम की वजह से धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, मजबूरी में माही को लेना पड़ा फैसला
x
IPL 2024: कुछ घंटों के बाद आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में यह मुकाबाला खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी।

IPL 2024: कुछ घंटों के बाद आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में यह मुकाबाला खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। पहले मैच से पहले चेन्नई की टीम सुपरकिंग्स ने चौंका देने वाला बदलाव किया है। सीएसके की कप्तानी का भार धोनी ने अपने कंधों से उतार दिया। ऋतुराज गायकवाड़ टीम को टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं।

एक तरफ धोनी के इस फैसले से उनके और चेन्नई सुपर किंग के फैंस निराश होंगे। लेकिन धोनी को ये फैसला मास्टरस्ट्रोक भी साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि, चेन्नई की टीम धोनी के बगैर मैदान में उतर सकती है। अगर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते है तो धोनी को बल्लेबाजी के तौर पर उतारा जा सकता है। इसके साथ ही स्कोर चेज करते हुए चेन्नई की टीम धोनी का इस्तेमाल कर सकती है। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं रहकर भी टीम के साथ मैदान में आ सकते हैं।

इस नियम की वजह से छोड़ी कप्तानी

अचानक धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी को छोड़ दिया। इसके बाद सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। इसका एक जवाब आईपीएल का नया नियम भी हो सकता है। इस सीजन धोनी इंपैक्ट प्लेयर नियम का फायदा उठा सकते हैं। मुमकिन है कि धोनी ने इसी नियम को देखते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया हो। नियम के आधार पर धोनी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के अंत में धोनी एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही जल्दी विकेट गिरने पर उनका इस्तेमाल कर पारी को संभाला भी जा सकता है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story