
IPL 2024, MI VS SRH: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला, एक मैच में पहली बार बने 500 से ज्यादा रन

IPL 2024, MI Vs SRH: आईपीएल 2024 के इस सीजन में बुधवार की रात इतिहास के पन्नों दर्ज हो गई। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI)के बीच खेला गया। इस मैच में रनों का अंबार लग गया। चौक्के-छक्कों में एक झड़ी सी लग गई। इस मैच में कुल 523 रन बने। दोनों टीमों में कुल 38 छक्के लगाए। उसमें 18 हैदराबाद और 20 मुंबई छक्के लगाए। इसके साथ ही दोनों टीमों में कुल मिलाकर 4 फिफ्टी भी लगीं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन के आईपीएल के इतिहास का अब तक सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। SRHने मुंबई को 277 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 246 रन ही बना सकी। साथ ही इस सीजन मुंबई इंडियन ये दूसरी हार है। इसके साथ ही आईपीएल में मुंबई का अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिली है। वहीं, इस सीजन मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम को दोनों मुकाबलों में हार मिली है। साथ ही उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 साल पुराने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 23 अप्रैल 2013 को पुणे के खिलाफ 5 विकेट खोकर 263 रनों बनाए थे। इस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।