
IPS Nina Singh: राजस्थान कैडर की सीनियर IPS ऑफिसर नीना सिंह CISF की पहली महिला चीफ बनीं

मणिपुर-कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों को गुरुवार को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। जिनमें आईपीएस नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF Chief) की डायरेक्टर जनरल बनी हैं। आईपीएस नीना सिंह पहली महिला आईपीएस अफसर हैं जो सीआईएसएफ की मुखिया बनी हैं। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को ये जिम्मेदारी मिली है। पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है। नीना राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं।
नीना सिंह फिलहाल CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं। वे 2021 में CISF से जुड़ी थीं। उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 में होगा, तब तक वे CISF की चीफ की पोस्ट पर बनी रहेंगी।
नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर काम किया। उन्हें 2020 में अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं।
IPS नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के IAS हैं। वे कोरोना महामारी के पहली लहर में राजस्थान में प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) थे। वे फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय में सेक्रेटरी हैं।