राष्ट्रीय

कनिका कपूर लखनऊ में वे जिस पार्टी में शामिल हुईं, उसमें वसुंधरा और उनके बेटे सांसद दुष्यंत मौजूद थे, लोगों में हड़कंप!

Arun Mishra
20 March 2020 10:44 AM GMT
कनिका कपूर लखनऊ में वे जिस पार्टी में शामिल हुईं, उसमें वसुंधरा और उनके बेटे सांसद दुष्यंत मौजूद थे, लोगों में हड़कंप!
x
इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे

लखनऊ में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 4 नए मामलों में उनका केस भी शामिल है। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। वे 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं।

इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें अलग रखा जाएगा।

यह पार्टी रविवार को हुई थी, और उसी दिन ही वह लंदन से भारत आई थीं। अब बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में कनिका रहती हैं, वहां के लोगों मे भी डर का माहौल है।

कनिका कपूर के साथ पार्टी में दुष्यंत सिंह के शामिल होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है क्योंकि बताया जा रहा है कि दुष्यंत सिंह कल संसद में भी मौजूद थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि कनिका कपूर के कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद, वह आइसोलेशन में चले गए हैं। वहीं, खबर है कि वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट किया हुआ है। तस्वीर में कनिका के बग़ल में खड़ी हैं।

दिल्ली में सभी मॉल बंद, महाराष्ट्र में 4 शहर लॉकडाउन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सभी मॉल को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है. केजरीवाल का यह आदेश आज से ही लागू होगा. किराने की दुकान, फार्मेसी और सब्जी की दुकानों को इससे छूट दी गई है. दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी गैरजरूरी दफ्तर और सेवाएं 31 मार्च तक बंद की गई. केवल जरूरी पब्लिक डीलिंग वाली गतिविधियां ही चालू रहेंगी.

वहीं, महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में दफ्तरों और दुकानों को 31 मार्च तक बंद करने का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मुम्बई, पुणे, पिंपरी चिंचवड़, नागपुर इन शहरों में जीवन के लिए जरूरी वस्तुओं को छोड़ बाकी सभी दुकानों और दफ्तरों को 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान हम करते हैं.

Next Story