- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
केरल में गर्भवती हथिनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!
केरल के मल्लपुरम में एक हथिनी की मौत पर पूरे देश में गम और गुस्सा है. केंद्र सरकार ने भी इसका संज्ञान लिया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मल्लपुरम में हथिनी को मारने की घटना को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है. इस बीच, हथिनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, डूबने के कारण हथिनी के शरीर के अंदर काफी पानी चला गया था, जिसके कारण फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. फिलहाल हथिनी की मौत का तत्काल कारण यही है.
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ओरल कैविटी में घाव सेप्सिस का कारण बनी. और आशंका है कि ये मुंह में विस्फोट के कारण हुआ है. इसकी वजह उस एरिया में उसे काफी दर्द हुआ और मुसीबत भी बढ़ गई. इसके कारण वह दो हफ्ते तक भोजन और पानी नहीं ले पाई. भोजन और पानी नहीं ले पाने के कारण जाहिर सी बात है कि हथिनी कमजोर हो गई थी और पानी में गिरने का यही कारण बना और उसके बाद डूब गई.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि मल्लपुरम से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई थी. यहां एक गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल के पास वाले गांव पहुंच गई, लेकिन वहां शरारती तत्वों ने अनन्नास में पटाखे भरकर हथिनी को खिला दिया, जिससे उसका मुंह और जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गए.
ये भी पढ़ें- हथिनी की मौत की होगी जांच, सोशल मीडिया पर वायरल हुई दर्दनाक कहानी
वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, विस्फोटक से उसके दांत भी टूट गए थे. इसके बाद भी हथिनी ने गांव में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वो वेलियार नदी पहुंच गई, जहां तीन दिन तक पानी में मुंह डाले खड़ी रही. बाद में उसकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई.