राष्ट्रीय

Kisan Andolan Update : दिल्ली में भारी हंगामा, जंग के मैदान में तब्दील हुई दिल्ली बॉर्डर, शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर भी झड़प

Special Coverage Desk Editor
13 Feb 2024 5:55 PM IST
Kisan Andolan Update : दिल्ली में भारी हंगामा, जंग के मैदान में तब्दील हुई दिल्ली बॉर्डर, शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर भी झड़प
x
Farmers Protest Live Update: सोमवार देर रात हुई देशभर की अलग-अलग किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद किसानों ने घोषणा की है कि वो विरोध प्रदर्शन के लिए 13फरवरी यानी आज सुबह 10बजे दिल्ली की ओर कूच करने की अपनी योजना पर कायम रहेंगे।

Farmers Protest Live Update: सोमवार देर रात हुई देशभर की अलग-अलग किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद किसानों ने घोषणा की है कि वो विरोध प्रदर्शन के लिए 13फरवरी यानी आज सुबह 10बजे दिल्ली की ओर कूच करने की अपनी योजना पर कायम रहेंगे। किसान मजदूर मोर्चा का कहना है कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीर नहीं है। सरकार के मन मे खोट है, वे हमें कुछ नहीं देना चाहते। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, 13फरवरी के 'दिल्ली चलो मार्च' में लगभग 20हजार किसान 2500ट्रैक्टर्स से दिल्ली पहुंच सकते हैं।

शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हो गई। शंभू बॉर्डर के बाद पुलिस ने जींद पंजाब बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। सामने आया है कि पुलिस ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दाग रही है।

शंभू बॉर्डर पर हालात पर काबू पाने के लिए हरियाणा पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। उन्हें बस में बैठाकर अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा। वहीं आंसू गैस दागने के बाद किसान तितर-बितर हो चुके हैं।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे हैं। इस बीच, प्रदर्शनकारी किसान तितर-बितर हो गए और पंजाब-हरियाणा सीमा पर खेतों में घुस गए। उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है। किसान दिल्ली कूच पर अड़े हुए हैं। वहीं पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस एक्शन में है और आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं।

किसानों का काफिला दिल्ली की ओर ट्रैक्टर-टॉली के जरिए आगे बढ़ रहा था। इसी बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन दिखाई दिया। जहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च अब शुरू हो गया है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से किसान दिल्ली सीमा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। इसी बीच दिल्ली से सटे बॉर्डर पर भारी जाम देखने को मिल रहा है। वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली कूच करने से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऐलान किया है कि सुबह 10बजे दिल्ली बॉर्डर की तरफ कूच करेंगे। सरकार गोली और लाठी मारे हम रुकेंगे नहीं। शांति से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हम टकराव नहीं चाहते हैं। सरकार सिर्फ टाइम पास कर रही है। हम कोई लेफ्ट नहीं है और न ही किसी के समर्थक हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पहले ही साफ कर चुका है कि उसने 13फरवरी को दिल्ली चलो का आह्वान नहीं किया है और इस विरोध प्रदर्शन से उसका कोई लेना-देना नहीं है। एसएकेएम का कहना है कि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे विरोध प्रदर्शनों को खारिज करने की बजाय लोकतांत्रिक तरीके से इनका हल ढूंढे।

दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि प्रदर्शनकारी दिल्ली बॉर्डर से किसी भी हाल में दिल्ली में एंट्री न कर पाएं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story