राष्ट्रीय

LIVE : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 117 सीटों पर 61% वोटिंग

Special Coverage News
23 April 2019 12:30 PM GMT
LIVE : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 117 सीटों पर 61% वोटिंग
x
13 राज्य और 2 केंद्रशासित प्रदेश में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। 13 राज्य और 2 केंद्रशासित प्रदेश में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। हालांकि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में छिटपुट हिंसा की खबरें हैं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह, वरुण गांधी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरी ओर मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण की किसी सीट से चुनावी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत 61% मतदान हुआ। हिंसा के बावजूद पं बंगाल में सबसे अधिक 79% वोट पड़े। बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई। दूसरे बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंका। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है।

LIVE UPDATE -


गुजरातः केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अहमदाबाद के एक पोलिंग बूथ में मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 35.49 फीसदी मतदान हुआ।

केरलः कन्नूर के एक पोलिंग बूथ में सांप निकलने के बाद मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित। सांप को पकड़ने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई।

वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिन्दी स्कूल के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

बीजेपी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंसराज हंस को बनाया उम्मीदवार। उदित राज का टिकट कटा।

वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा- 'चौकीदार ढूंढना होगा तो मैं नेपाल चला जाऊंगा, मुझे देश में पीएम चाहिए जो इस देश की अर्थव्यवस्था को, शिक्षा को, युवाओं को, जवानों को मजबूत कर सके। मुझे चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए।'

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और गुलबर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे ने पोलिंग बूथ 119 में अपना वोट डाला।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story