राष्ट्रीय

Lok Sabha Election Results 2024 : BJP के साथ इन राज्यों में हो गया बड़ा खेला…INDIA गठबंधन आगे!

Special Coverage News
4 Jun 2024 7:23 AM GMT
Lok Sabha Election Results 2024 : BJP के साथ इन राज्यों में हो गया बड़ा खेला…INDIA गठबंधन आगे!
x
भाजपा ने रुझाने में भले ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया हो। लेकिन कुछ राज्यों में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

Lok Sabha Election Results 2024 : देश में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? यह आज शाम तक साफ हो जाएगा. लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं. एग्जिट पोल के अनुमान की तुलना में इंडिया ब्लॉक कड़ी लड़ाई में देखा जा रहा है.

भाजपा ने रुझाने में भले ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया हो। लेकिन कुछ राज्यों में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पांच राज्यों में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।

सबसे अधिक उलटफेर उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। रुझानों के अनुसार सपा ने सपा ने 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं इंडिया गठबंधन 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एनडीए 39 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र में भी बीजेपी की स्थिति कुछ सही नहीं है। यहां भाजपा 13 सीटों पर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस भी 10 सीटों पर आगे है। जबकि शिवसेना (एसएचएस) पांच सीटों पर आगे चल रही है। नेशनल कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पार्टी) आठ सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता का जादू चला है। यहां आल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस 30 सीटों पर, भाजपा 11 सीटों पर, कांग्रेस एक सीटों पर आगे चल रही है।

हरियाणा में भी गठबंधन सरकार मजबूत हुई है। यहां कांग्रेस 5 सीटों पर, भाजपा चार सीटों पर और आप एक सीटों पर आगे चल रही है।

राजस्थान में भाजपा 14 सीटों पर कांग्रेस आठ सीटों पर और अन्य पार्टियां तीन सीटों पर आगे चल रही हैं।


Next Story