राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections Punjab: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल से नहीं बनी बात, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया ऐलान

Special Coverage Desk Editor
26 March 2024 9:23 AM GMT
Lok Sabha Elections Punjab: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल से नहीं बनी बात, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया ऐलान
x
Loksabha Election 2024: भारत में लोकसभा चुनाव बहुत करीब है। इसी बीच पंजाब राज्य में BJP अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी।

Loksabha Election 2024: भारत में लोकसभा चुनाव बहुत करीब है। इसी बीच पंजाब राज्य में BJP अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। सुनील जाखड़ ने एक वीडिया संदेश के द्वारा इसकी पुष्टि की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि BJP पार्टी पंजाब के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है।

सुनील जाखड़ ने कही ये बात

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब राज्य में BJP अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। ये फैसला पार्टी ने लोगों की राय, पार्टी के वर्कर्स की राय, नेताओं की राय को लेकर उसके बाद पंजाब की जवानी, किसानी, पंजाब दे व्यारपारी, मजदूरों और सबके भविष्य ये निर्णय लिया गया है। क्योंकि जो काम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पंजाब में BJP ने किए हैं वो किसी ने भी नहीं किए हैं।

खबर के अनुसार, BJP और अकाली दल के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन रही थी। इस वजह से BJP ने लोकसभा चुनाब अकेले लड़ने का फैसला लिया है। चुनाव लड़ने के लिए अकाली दल ने 9 सीटों का प्रस्ताव रखा था। वहीं चार सीटें BJP को देने की पेशकश की थी। हालांकि, पीएम मोदी की व्यापक लोकप्रियता को दर्शाते हुए भाजपा ने बड़ी हिस्सेदारी मांगी थी।

2019 में साथ मिलकर लड़ा था चुनाव

साल 2019 में शिअद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हिस्से के रूप में पंजाब में लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन दोनों दल खास हासिल नहीं कर पाएं। 13 में से 8 सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। BJP के खाते गुरुदासपुर और होशियारपुर सीटें गई थीं। अकाली दल ने फिरोजपुर और बठिंडा सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी ने संगरूर सीट पर जीत हासिल की थी।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story