राष्ट्रीय

LokSabhaElections2019 - विजेताओं की सूची मुख्य चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सौंपी

Sujeet Kumar Gupta
25 May 2019 8:29 AM GMT
LokSabhaElections2019 - विजेताओं की सूची मुख्य चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सौंपी
x
मोदी ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौप दिया था।

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के विजेताओं की सूची मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सौंप दी है। आपको बतादें कि इस लोकसभा मे भाजपा के प्रचंड जीत मे 303 सीटे मिली है। और कांग्रेस को 51 सीटों पर ही जीत मिली है। इस तरह देखा जाय तो एनडीए को 352, यूपीए को 91और अन्य को 99 सीटे मिली है।

हालांकि मोदी ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौप दिया था। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निवर्तमान मोदी कैबिनेट के लिए शुक्रवार को रात्रि भोज का आयोजन किया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस रात्रि भोज में उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी,और उनके निवर्तमान मंत्रिपरिषद के सदस्य,निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष प्रमुख रुप से शामिल थे।

आपको बतादे कि आज भाजपा संसदीय दल की बैठक होनी है। जिसमें मोदी को संसदीय दल का नेता तुना जाएगा। इसके बाद एनडीए की बैठक में श्री मोदी को गठबंधन का नेता चुना जाएगा। हो सकता है कि मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story