राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Desk Editor
19 Oct 2022 8:30 AM GMT
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष
x

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुने गए है 24 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला. इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए.

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज उसका नया अध्यक्ष मिल गया सुबह 10 बजे से कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में वोटों की गिनती जारी है. मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था. 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट किया था.

24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा. इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए है।

Next Story