- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मैं कभी प्रेस से डरने वाला प्रधानमंत्री नहीं रहा : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का मोदी पर तंज
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह कभी प्रेस से डरने वाले प्रधानमंत्री नहीं रहे। मंगलवार को यह बात अपनी किताब चेंजिंग इंडिया के विमोचन के दौरान कही। नरेंद्र मोदी अपनी कई सभाओं में मनमोहन सिंह के चुप रहने पर सवाल उठा चुके हैं। सिंह ने यह भी कहा कि भारत में दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ताकत है।
मनमोहन ने कहा, "प्रेस से बात करते हुए मुझे कभी भी डर महसूस नहीं हुआ। मैं प्रेस से नियमित रूप से मिलता था। विदेश दौरों पर भी रिपोर्टर्स साथ होते थे। वहां से वापस लौटने पर बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस होती थी।'' 5 हिस्सों में प्रकाशित 'चेंजिंग इंडिया' में मनमोहन सिंह ने 10 साल प्रधानमंत्री रहने के दौरान के किए गए कामों और एक अर्थशास्त्री के रूप में अर्थव्यवस्था का आकलन किया है।
आपको बतादें राहुल गांधी भी नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा चुके हैं कि 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। मनमोहन ने कहा कि भारत में आर्थिक रूप से दुनिया की बड़ी ताकत बनने की क्षमता है।
मनमोहन ने सरकार और आरबीआई के रिश्ते को पति-पत्नी जैसा बताया। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे, मतभेद भी होंगे, लेकिन इनका समाधान ऐसे निकालना चाहिए कि दोनों संस्थान सौहार्द्रपूर्ण माहौल में साथ काम करते रहें।
पूर्व प्रधानमंत्री के मुताबिक- आरबीआई की स्वायत्तता और स्वतंत्रता की रक्षा करना जरूरी है। हमें एक मजबूत आरबीआई चाहिए। यह ऐसा आरबीआई होना चाहिए जो सरकार के साथ मिलकर काम करे। मनमोहन ने आशा जताई कि सरकार और आरबीआई एक साथ काम करने का कोई न कोई सही रास्ता निकाल लेंगे।