राष्ट्रीय

Mann Ki Baat: कोरोना की चौथी लहर में रहें सावधान, यहां पढ़ें पीएम मोदी के 'मन की बात' की 7 बड़ी बातें

Special Coverage Desk Editor
25 Dec 2022 10:13 AM GMT
Mann Ki Baat: कोरोना की चौथी लहर में रहें सावधान, यहां पढ़ें पीएम मोदी के मन की बात की 7 बड़ी बातें
x
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 के आखिरी महीने के अंतिम रविवार दिन 25 दिसंबर 2022 को मन की बात कार्यक्रम के 96वें एपिसोड को संबोधित किया।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 के आखिरी महीने के अंतिम रविवार दिन 25 दिसंबर 2022 को मन की बात कार्यक्रम के 96वें एपिसोड को संबोधित किया। जो सुबह 11 बजे शुरू हुआ। बीती 13 दिसंबर को पीएम मोदी ने देश की जनता से NaMo App और MyGov App पर लिखने या 1800-11-7800 पर अपना रिकॉर्ड मैसेज भेजने के लिए भी कहा था। मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना, जी-20 की अध्यक्षता, विक्रम-एस के लॉन्च समेत कई मुद्दों पर देश की जनता से चर्चा की। यहां पढ़ें पीएम मोदी के 'मन की बात' की 7 बड़ी बातें...

1. मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 कई मायनों में बेहद प्रेरक और अद्भुत रहा है। इसी साल भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किए और अमृतकाल शुरू हुआ। इस साल देश को एक नई गति मिली और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए। साल 2022 एक और वजह से हमेशा याद किया जाएगा। यह 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना का विस्तार है। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रम भी किए।

2. पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी जी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती मना रहे हैं। वह एक महान राजनेता थे। जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतीय के दिल में उनका विशेष स्थान है। वहीं आगे कहा कि आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

3. मन की बात में पीएम ने कहा कि दिल्ली के एम्स में 6 साल पहले सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च की स्थापना की गई थी। इसमें नवीनतम आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान विधियों का उपयोग किया जाता है। वहीं पीएम मोदी ने मुंबई ने टाटा मेमोरियल सेंटर का भी जिक्र किया।

4. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां गंगा को सदियों से स्वच्छ रखना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से 8 वर्ष पूर्व हमने 'नमामि गंगे अभियान' की शुरुआत की थी। हम सबके लिए गर्व की बात है कि भारत की इस पहल को आज दुनिया भर से सराहना मिल रही है।

5. पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। लोगों को सावधान रहना होगा। पीएम मोदी ने देश की जनता को मास्क लगाने और सावधानी बरतने की सलाह दी।

6. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊंचाईयों तक ले जाना है।

7. पीएम मोदी ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुझे दिल्ली में साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित कार्यक्रम में शामिल होना है। देश के लिए कुर्बानी देने वाली माता गुजरी जी और दो छोटे पोते साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story