Archived

आंधी-तूफान और बिजली गिरने से भारी तबाही, यूपी में 15 बिहार में 17 और झारखण्ड में 13 की मौत!

Arun Mishra
29 May 2018 5:49 AM GMT
आंधी-तूफान और बिजली गिरने से भारी तबाही, यूपी में 15 बिहार में 17 और झारखण्ड में 13 की मौत!
x
उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में अब तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 39 लोगों की मौत हो गई है..

नई दिल्ली : भीषण गर्मी के बीच सोमवार शाम को आए आंधी-तूफान के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंधी-तूफान से बिहार में कुल 17 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, झारखंड में 13 लोग काल के गाल में समा गए। यूपी में 17 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

बेहाल कर देने वाली गर्मी के बीच सोमवार को झमाझम बारिश से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान जरूर गिरा है लेकिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग हिस्सों में लोगों की जानें भी गई हैं। बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने से रास्ते में पेड़ गिर गए।



बिहार में भारी नुकसान, झारखंड में 13 की मौत

बिहार में आंधी-पानी, बिजली और दीवार गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। यहां सबसे ज्यादा नुकसान औरंगाबाद में हुआ है जहां 5 लोग आंधी-पानी की चपेट में आ गए। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है। वहीं, झारखंड में 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।



आंधी-पानी की चपेट से यूपी भी नहीं बच पाया। प्रदेश में अब तक कुल 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां उन्नाव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जलभराव और बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।



यूपी के उन्नाव में 5, रायबरेली में 2, कानपुर नगर में 2 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा उन्नाव में 5 और रायबरेली में 2 लोगों के घायल होने की खबर है।

Next Story