राष्ट्रीय

अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला चौथा देश बना भारत, कामयाब रहा 'मिशन शक्ति' ऑपरेशन : पीएम मोदी

Special Coverage News
27 March 2019 7:09 AM GMT
अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला चौथा देश बना भारत, कामयाब रहा मिशन शक्ति ऑपरेशन : पीएम मोदी
x
अंतरिक्ष की महाशक्ति में भारत का नाम दर्ज हो गया है. पीएम ने सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई दी है.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में देश को संबोधित किया. मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष की महाशक्ति में भारत का नाम दर्ज हो गया है. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष महाशक्तियों में शामिल हुआ भारत. पीएम ने सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई दी है.

- हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहींः पीएम मोदी

- हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी हैः पीएम मोदी

- 'ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूंः पीएम मोदी

- पीएम नरेंद्र मोदी ने अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए बधाई दी। भारत माता की जय के साथ संबोधन समाप्त किया।

- हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली खुशहाल भारत का निर्माण करें। मैं ऐसे भारत की परिकल्पना करता हूं जो अपने समय से 2 कदम आगे की सोच सकेः पीएम मोदी

- अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एनईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे ऐंटि सैटलाइट (ए-सैट) मिसाइल से गिराया गया। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह 'मिशन शक्ति' बहुत कठिन मिशन था। इसमें बड़ी तकनीकी क्षमता की जरूरत थी। वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश हासिल किए। यह गर्व की बात है।

- 'ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूंः पीएम मोदी

- मिशन शक्ति भारत के सपनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम हैः पीएम मोदी

- 'मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ 3 मिनट में ही हासिल कर लिया हैः पीएम मोदी

- देश के लिए आज गर्व का दिन है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया। यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करताः पीएम मोदी

- इस समय स्पेस और सैटलाइट का महत्व बढ़ते ही जाना है। शायद उसके बिना जीवन मुश्किल हो जाएः पीएम मोदी)

- अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों द्वारा मिशन शक्ति ऑपरेशनन पूरा कर लिया। यह पराक्रम भारत में ही विकसित ए सैटेलाइट द्वारा किया गया: पीएम मोदी

- मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा कियाः पीएम मोदी

- पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, 'मैं देश को एक महत्पूर्ण संदेश 11:45 से 12:00 बजे के बीच जारी करूंगा। आप टेलिविजन, रेडिया और सोशल मीडिया पर देखें।'


Next Story