- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पुलवामा में शहीद जवानों के परिजन
पश्चिम बंगाल के नादिया की रहने वाली ममता बिस्वास को मोदी के शपथग्रहण में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिला है। उनका बेटा सुदीप बिस्वास पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों में से एक था। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। ममता गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी।
27 साल के शहीद कांस्टेबल के पिता भी कार्यक्रम में आना चाहते थे लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ऐसा नहीं हो पाया। पश्चिम बंगाल के ही शहीद हेड कांस्टेबल बाबलू सांतरा के परिवार को शपथ ग्रहण में शिरकत करने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। सांतरा हावड़ा के रहने वाले थे। हालांकि उनका परिवार शपथग्रहण में शामिल होगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं है। एक सूत्र ने कहा, 'शहीदों और उनके परिवार के सदस्यों को यह सम्मान देना प्रधानमंत्री और सरकार का यह भाव दिखाता है कि वह देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों के बलिदान का कितना आदर करते हैं। यह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस आरोप को खारिज करती है जिसमें उनका कहना था कि सरकार इतने बड़े कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे रही है।'
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमलों के बाद मोदी सरकार ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को नेस्तानाबूत कर दिया था। चुनावी रैली के दौरान अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'ये हमारा सिद्धांत है कि हम घर में घुसकर मारेंगे। मैं लंबा इंतजार नहीं कर सकता।'