राष्ट्रीय

Mumbai Crime News: चिकन शोरमा ने ली 19 साल के लड़के की जान, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Special Coverage Desk Editor
8 May 2024 11:45 AM IST
Mumbai Crime News: चिकन शोरमा ने ली 19 साल के लड़के की जान, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
x
Mumbai Crime News: मुंबई के महाराष्ट्र नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। इस मामले में खराब चिकन से बना शोरमा खाने से 19 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य बच्चों की तबीयत काफी बिगड़ गई है।

Mumbai: मुंबई के महाराष्ट्र नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। इस मामले में खराब चिकन से बना शोरमा खाने से 19 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य बच्चों की तबीयत काफी बिगड़ गई है। इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस जोन-6 के डीसीपी हेमराज राजपूत का कहना है कि ट्रॉम्बे पुलिस थाने की हद में आने वाले महाराष्ट्र नगर में 3 मई की शाम करीब 6 बजे 19 साल के लड़के ने शोरमा खाया था।इस शोरमें ने ली 19 साल के लड़के की जान

बता दें कि पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि शोरमा खान के बाद अगली सुबह 4 मई को 7 बजे सुबह उसे पेट में दर्द होने लगा। इस दर्द के बाद लड़के को उल्टी की शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद घरवालों ने उसे KEM अस्पताल में दिखाया था। इस अस्पताल में डॉक्टर ने प्रथमेश का इलाज किया और वापस घर भेज दिया था। लेकिन शाम में फिर से प्रथमेश का तकलीफ होने लगी थी जिसके बाद आनन-फानन में उसे एक बार फिर अस्पताल ले जाया गया। वहीं डॉक्टर ने बिगड़ती हालत को देखते हुए मरीज को भर्ती कर लिया। डॉक्टर के इलाज के बाद भी प्रथमेश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 7 मई की सुबह साढ़े 10 बजे बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने शोरमें के सैंपल को जांच के लिए भेजा

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने दुकानदार, जिसका नाम आनंद कांबले बताया गया है उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा शोरमें के सैंपल को भी जांच के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच के मुताबिक खराब चिकन से बने शोरमा खाने से प्रथमेश की तबियत बिगड़ी थी और फिर उसकी मौत हो गई। इस हादसे में दोनों आरोपिरयों के खिलाफ IPC की धारा 304,336,273/34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुछताछ भी शुरू कर दी गई है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story