राष्ट्रीय

देश में आगामी त्यौहार और पर्वों को लेकर रेलवे चलाएगी नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Special Coverage News
24 Sep 2018 9:05 AM GMT
देश में आगामी त्यौहार और पर्वों को लेकर रेलवे चलाएगी नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
x

देश में आगामी दिनों में बड़ी संख्या में त्योहार होने पर रेलवे यात्रियों को आराम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की सुविधा देने में जुट गया है। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने नौ जोड़ी एसी स्पेशल और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यहां जोड़ी का मतलब है कि जो ट्रेन अपने स्थान से चलेगी वह कुछ समय बाद वापस भी लौटेगी। जानकारी के मुताबिक नियमित ट्रेनों में सीटें तो फुल हो चुकी हैं। ऐसे में रेलवे बिहार, वाराणसी, दिल्ली, गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों के राहत देगा।


इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से शुरू होगा। दरअसल आगामी दिनों में गांधी जयंती, महाराजा अग्रसेन जयंती, दुर्गाष्टमी, दशहरा, वालमीकि जयंती, करवा चौथ, दिवाली गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, भाई दूज, मिलाद-उल-नबी और गुरुनानक जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या भी खासतौर पर बढ़ने का अनुमान है।

देखिये पूरी लिस्ट-

आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन- ट्रेन संख्या 04046 आनंद विहार से हर शनिवार यानी 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक सात ट्रिप में संचालित होगी। खबर के मुताबिक हर ट्रेन आनंद विहार से रात 10:20 बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह लखनऊ, उसी दिन दोपहर 12:15 गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में ट्रेन संख्या 04045 गोरखपुर से हर रविवार यानी 14 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच चलेंगी।

दिल्ली-लखनऊ-दरभंगा- ट्रेन संख्या 04024 दिल्ली से हर सोमवार और गुरुवार को अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। ये ट्रेन दिल्ली से सुबहर 11:15 बजे चलेगी जो उसी दिन शाम को करीब सात बजे लखनऊ से चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04998 भटिण्डा से हर रविवार सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक कुल आठ ट्रिप में चलेगी।

निजामुद्दीन-लखनऊ- ट्रेन संख्या 04420 निजामुद्दीन स्टेशन से हर सोमवार 8 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन स्टेशन रात को 8:50 बजे चलेगी जो अगले दिन 5:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर गुरुवार यानी 11 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच चलेगी।

आनंद विहार-चारबाग- ट्रेन संख्या 04422 आनंद विहार से हर बुधवार को 10 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात करीब नौ बजे चलेगी जो अगले दिन सुबहर 5:40 चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

वाराणसी में ट्रेन संख्या 04421 लखनऊ से हर मंगलवार यानी 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी

नई दिल्ली-चारबाग- ट्रेन संख्या 04404 नई दिल्ली से हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जो 9 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुल 16 ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7:25 बचे चलेगी जो अगले दिन तीन बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

Next Story