राष्ट्रीय

डी गैंग पर 90 लाख इनाम : NIA ने आतंकी दाऊद इब्राहिम पर रखा 25 लाख का इनाम, नई तस्वीर भी की जारी

Arun Mishra
1 Sep 2022 7:20 AM GMT
डी गैंग पर 90 लाख इनाम : NIA ने आतंकी दाऊद इब्राहिम पर रखा 25 लाख का इनाम, नई तस्वीर भी की जारी
x
लिस्ट में दाऊद, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन का नाम है। ऐसा पहली बार है कि NIA ने सार्वजनिक तौर पर इतने बड़े इनाम का ऐलान किया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम का ऐलान किया है। NIA ने गुरुवार को इनामी राशि की लिस्ट जारी की है। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। इसके अलावा छोटा शकील की जानकारी देने पर 20 लाख इनाम की घोषणा की गई है। अन्य आतंकवादी अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन पर 15-15 लाख रुपये का इनाम है।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि दाऊद इब्राहिम और अन्य 'अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा के साथ सक्रिय सहयोग में काम कर रहे हैं।'

दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई विस्फोटों का मास्टरमाइंड था, जिसमें शहर भर में अलग-अलग जगहों पर 12 बम विस्फोट हुए थे. इसमें 257 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक समिति द्वारा वैश्विक आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल दाऊद इब्राहिम गिरफ्तारी से बचने के लिए पाकिस्तान में रह रहा है।


लिस्ट में दाऊद, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन का नाम है। ऐसा पहली बार है कि NIA ने सार्वजनिक तौर पर इतने बड़े इनाम का ऐलान किया है। खास बात ये भी है कि पहली बार इन लोगों की पुरानी और नई तस्वीरें एक साथ जारी की गई हैं। हालांकि, दाऊद की नई फोटो नहीं है। उसकी वही फोटो जारी की गई है, जो 1993 मुंबई धमाकों के बाद कई सरकारी एजेंसियों ने जारी की थीं।

Next Story