राष्ट्रीय

NIA Raid : यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत 72 जगहों पर NIA की छापेमारी

Arun Mishra
21 Feb 2023 5:31 AM GMT
NIA Raid : यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत 72 जगहों पर NIA की छापेमारी
x
: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने मंगलवार सुबह आठ राज्यों में 72 जगह छापेमारी की है।

NIA Raid : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने मंगलवार सुबह आठ राज्यों में 72 जगह छापेमारी की है। गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबियों के ठिकानों पर यह रेड हुई हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक NIA राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में एक साथ कार्रवाई कर रही है। राजस्थान में रेड के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस का पाकिस्तान कनेक्शन भी मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह कार्रवाई लॉरेंस और अलग-अलग राज्यों में फैले उसके सिंडिकेट के टेरर फंडिंग में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद कर रही है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद लॉरेंस और नीरज बवाना ने पूछताछ में हथियार सप्लायर गिरोह और टेरर फंडिंग की बात कबूली थी। खबर यह भी है कि NIA को रेड के दौरान कई जगह हथियार भी मिले हैं।

राजस्थान: जोधपुर, सीकर सहित चार जिलों में रेड

NIA ने राजस्थान के कई जिलों में रेड की है। इसमें जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनू शामिल हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई से जयपुर पुलिस ने भी पूछताछ की थी। लॉरेंस का पाक कनेक्शन और लॉरेंस के गुर्गों की तरफ से हथियारों की तस्करी इसी को देखते हुए NIA की टीम ने राजस्थान सहित कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

यूपी के कई जिलों में NIA की रेड

यूपी के कई जिलों में NIA की रेड चल रही है। एजेंसी की टीम पीलीभीत और प्रतापगढ़ पहुंची है। पंजाब की जेल में बंद पीलीभीत के रहने वाले एक युवक के घर पर पहुंचकर टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान पीलीभीत की लोकल पुलिस भी NIA के साथ मौजूद रही। वहीं, प्रतापगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर की आंशका पर एक युवक के घर पर NIA पहुंची। जानकारी के मुताबिक जिले के प्रतापगढ़ के रहने वाले दिलबाग सिंह लंबे समय से अपने परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं, बीते दिनों उनके बेटे आजाद सिंह को एक हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था।

Next Story