राष्ट्रीय

ट्विटर पर फेक न्यूज शेयर करने पर UP पुलिस ने दिया पाक पीएम को जवाब, फिर ट्वीट डिलीट कर भागे इमरान खान

Arun Mishra
3 Jan 2020 4:44 PM GMT
ट्विटर पर फेक न्यूज शेयर करने पर UP पुलिस ने दिया पाक पीएम को जवाब, फिर ट्वीट डिलीट कर भागे इमरान खान
x
बांग्लादेश के करीब 7 साल पुराने विडियो को ट्वीट कर इमरान ने दावा किया कि भारतीय पुलिस मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। हालांकि, बाद में उन्होंने इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया

भारत के खिलाफ दुष्प्रचार की मुहिम में पाकिस्तान किस कदर लगा हुआ है, इसका अंदाजा इसी से लग सकता है कि खुद उसके प्रधानमंत्री भी फेक न्यूज फैला रहे हैं। जी हां, दरअसल, इमरान खान ने शुक्रवार रात को एक के बाद एक कई विडियो ट्वीट कर 'भारत में मुस्लिमों पर पुलिस के अत्याचार' का झूठा दावा किया। बांग्लादेश के करीब 7 साल पुराने विडियो को ट्वीट कर इमरान ने दावा किया कि भारतीय पुलिस मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। हालांकि, बाद में उन्होंने इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया।

आप भी देखिए- स्क्रीनशॉट्स


विडियो में इमरान जिन्हें यूपी पुलिस के जवान के तौर पर बता रहे थे, उनकी वर्दी पर साफ-साफ आरएबी लिखा हुआ देखा जा सकता है। आरएबी (रैपिड ऐक्शन बटैलियन) बांग्लादेश पुलिस का ऐंटी-टेररिज्म यूनिट है। इमरान ने जिस विडियो को ट्वीट किया, वही विडियो यू-ट्यूब पर 10 सितंबर 2013 को अपलोड किया गया है। विडियो बांग्लादेश का है। विडियो के बारे में दावा किया गया है कि हिफाजत-ए-इस्लाम रैली पर बांग्लादेशी पुलिस ने बर्बरता की है। विडियो को यू-ट्यूब पर यहां क्लिक कर देख सकते हैं। विडियो विचलित करने वाला है।

यूपी पुलिस ने भी ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि विडियो यूपी का नहीं है। यूपी पुलिस ने ट्वीट किया, 'यह यूपी से नहीं है बल्कि मई 2013 में बांग्लादेश के ढाका की घटना का है।' यूपी पुलिस ने इंडिया टुडे के एक फैक्ट चेक का लिंक भी दिया है जो बताता है कि विडियो बांग्लादेश का है। इसके अलावा विडियो में जो आवाज आ रही है वह बांग्ला भाषा में है।



Tags
Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story