
लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट पर आई बड़ी अपडेट, तेजस्वी और मीसा भारती ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है पापा का किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन हो गया है. उन्हें ऑपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद..
आपको बतादें लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की है. रोहिणी आचार्य और लालू यादव दोनों स्वस्थ हैं.
इससे पहले लालू की बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर बताया कि सिंगापुर के अस्पताल में पिता लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा है।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
बता दें कि लालू यादव काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले वो सिंगापुर किडनी जांच के लिए गए थे। वहां डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट करने का सुझाव दिया। इसके बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी देने का फैसला किया था।