
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की..

पीआईबी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ जंग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
"भारत छोड़ो अभियान के महापुरुषों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ जंग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी की प्रेरणा से भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज पूरे देश में सुनाई देने लगी थी, जिसने हमारे देश के नौजवानों को जोश से भर दिया था।"
महात्मा गांधी की अगुवाई में आंदोलन शुरू हुआ था। जयप्रकाश नारायण और लोहिया जैसे नेताओं ने आंदोलन का नेतृत्व किया था। 9 अगस्त का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि 1925 में इसी दिन काकोरी कांड हुआ था। आंदोलन की शुरुआत में महात्मा गांधी को नजरबंद और नेहरु को गिरफ्तार कर लिया गया था। 940 लोग मारे गए, 1630 घायल,18 हजार नजरबंद और 60 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा - ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर हम आंदोलन में भाग लेने वाले सभी महान महिलाओं और पुरूषों को सलाम करते हैं।" उन्होंने लिखा, "1942 में भारत को उपनिवेशवाद से मुक्त कराने की जरूरत थी। आज, 75 साल बाद मुद्दे अलग हैं।"
