- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रपति ने शंकर महादेवन, प्रभु देवा, मोहनलाल और बजरंग पुनिया समेत 56 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित
नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 56 नामित लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस साल इन पुरस्कारों के लिए नामित 112 लोगों में से 56 को पुरस्कार दिया गया, बाकी 56 लोगों को 15 मार्च को सम्मानित किया जाएगा.
राष्ट्रपति ने 8 लोगों जॉन चैंबर्स, सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा, प्रवीण जमनादास गोरधन, विश्वनाथन मोहनलाल, बुद्धादित्य मुखर्जी, करिया मुंडा, कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. कुलदीप नैयर की पत्नी भारती नैयर ने पुरस्कार प्राप्त किया.
वहीं महाराष्ट्र के बालासाहेब उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा कोविंद ने अभिनेता प्रभु देवा, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावली, गायक शंकर महादेवन, बजरंग पुनिया, आनंदन शिवामणि, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया.
इस बार के पद्म पुरस्कार विजेताओं में नौ राज्यों के 12 किसान, 11 राज्यों के 14 चिकित्सक, नौ खिलाड़ी, 16 सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य प्रतिनिधि हैं.
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पुरस्कारों के लिए सरकार को 50 हजार प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जो 2014 में प्राप्त 2,200 प्रविष्टियों से 20 गुणा ज्यादा है.