राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को बनाया कांग्रेस महासचिव, यूपी में दी बड़ी जिम्मेदारी

Special Coverage News
23 Jan 2019 7:30 AM GMT
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को बनाया कांग्रेस महासचिव, यूपी में दी बड़ी जिम्मेदारी
x
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव (File Photo)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहिन प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस महासचिव बनाया है?

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहिन प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस महासचिव बनाया है. प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. अब आधिकारिक तौर पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भी राजनीति में आ गईं हैं.

सिंधिया को भी मिली जिम्मेदारी

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस महासचिव बनाया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गुलाम नवी आज़ाद को हरियाणा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है.

आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में शामिल करने की मांग जारी थी, जिसे अब पूरा किया गया है. प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं.



प्रियंका गांधी के कांग्रेस में आने पर वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी. प्रियंका के पार्टी में आने का असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भले ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई हो लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा.

Next Story