राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने चाय बागान में सिर पर टोकरी डाल तोड़ी चाय की पत्तियां, कहा- इनसे मिला प्यार नहीं भूलूंगी

Arun Mishra
2 March 2021 8:19 AM GMT
प्रियंका गांधी ने चाय बागान में सिर पर टोकरी डाल तोड़ी चाय की पत्तियां, कहा- इनसे मिला प्यार नहीं भूलूंगी
x
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं मैंने चाय बागान के श्रमिकों से मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूंगी.

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वे तेजपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा से पहले प्रियंका ने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। यहां उनका अलग अंदाज दिखा।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा हुआ है और उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है. प्रियंका ने यह भी कहा कि मैंने चाय बागान के श्रमिकों के संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया. प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं मैंने चाय बागान के श्रमिकों से मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूंगी.

कांग्रेस नेता ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। वे यहां सिर पर टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती हुईं नजर आईं। बता दें कि असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।

मजदूरों के साथ मुलाकात के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर मैंने महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।'


Next Story