राष्ट्रीय

किसान आंदोलन LIVE: प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे राहुल

Arun Mishra
24 Dec 2020 6:31 AM GMT
किसान आंदोलन LIVE: प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे राहुल
x
पक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। विपक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद मार्च निकालने पर प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रियंका ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि किसानों की समस्या का हल तब निकलेगा, जब सरकार उनकी बात सुनेगी और उनका आदर करेगी।

वहीं, कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन से 3 नेताओं को अपॉइंटमेंट मिला है। वे 2 करोड़ किसानों के साइन किए हुए ज्ञापनों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

किसानों की दो टूक- सरकार हमारी अनदेखी कर आग से खेल रही

उन्होंने सरकार से बातचीत का प्रपोजल बुधवार को ठुकरा दिया। किसानों ने कहा कि सरकार के प्रपोजल में दम नहीं, नया एजेंडा लाएं तभी बात होगी। किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा, सरकार किसानों की अनदेखी कर आग से खेल रही है, उसे जिद छोड़नी चाहिए।


Next Story