Archived

भारतीय तैराक रोहन मोरे बने 'ओशन सेवन चैलेंज' पूरा करने वाले एशिया के पहले तैराक

Arun Mishra
11 Feb 2018 9:18 AM GMT
भारतीय तैराक रोहन मोरे बने ओशन सेवन चैलेंज पूरा करने वाले एशिया के पहले तैराक
x
भारतीय तैराक रोहन मोरे (32) ने रविवार को सबसे कम उम्र में 'ओशन सेवन चैलेंज' पूरा कर इतिहास रचा.
नई दिल्ली : भारतीय तैराक रोहन मोरे (32) ने रविवार को सबसे कम उम्र में 'ओशन सेवन चैलेंज' पूरा कर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाले एशिया के पहले शख्स बन गए हैं। उन्होंने 7वें चैलेंज के तौर पर न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को पार करने के बाद तिरंगा फहराया। रोहन महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं और समंदर में तैराकी के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि उनसे पहले दुनिया के 8 लोग ही ओशन चैलेंज पूरा कर सके हैं।
बताया जा रहा है कि रोहन ने कुक स्ट्रेट में करीब 22 किलोमीटर दूरी को 8.37 घंटे में तैरकर पूरा किया। रोहन ने बताया कि वह 2015 से इसके लिए कोशिश कर रहे थे।
इस मैराथन स्वीमिंग चैलेंज में तैराक को 7 लंबी दूरियां अलग-अलग समंदर में पार करनी होती है। इसे 7 महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने के बराबर माना जाता है।
इसमें चैलेंज में नॉर्थ चैनल, द कुक स्ट्रेट, द मोलोकई चैनल, द इंग्लिश चैनल, द कैटालिन चैनल, द सुगारू स्ट्रेट और स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर शामिल हैं।
Next Story