राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती!

Arun Mishra
12 Jun 2022 9:41 AM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती!
x
सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब हो गयी है जिसके चलते दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें हाल ही में वो कोरोना पॉजिटिव हुई थी जिसके बाद कोविड संबंधित समस्याओं को लेकर उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।

रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी अध्यक्ष की चिंता कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि हम कांग्रेस के सभी पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

Next Story