राष्ट्रीय

श्रीलंका ने भारत से मांगी मदद, विदेश में पहली बार आतंकियों से भिड़ेंगे NSG कमांडोज!

Special Coverage News
29 April 2019 1:55 PM GMT
श्रीलंका ने भारत से मांगी मदद, विदेश में पहली बार आतंकियों से भिड़ेंगे NSG कमांडोज!
x
श्रीलंका सरकार ने भारत सरकार से कहा है कि वो एनसीजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की मदद चाहती है।

ईस्टर संडे ब्लास्ट के बाद देश में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए श्रीलंका ने भारत से मदद मांगी है। श्रीलंका सरकार ने भारत सरकार से कहा है कि वो एनसीजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की मदद चाहती है। भारत का यह बल आतंकियों के खिलाफ रिहायशी इलाकों में सफल ऑपेरशंस के लिए जाना जाता है।

हालांकि भारत श्रीलंका या किसी अन्य देश में अपनी फौज भेजने की नीति नहीं है, लेकिन हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह आगे बढ़कर श्रीलंका सरकार को आगे बढ़कर सहयोग की पेशकश की है उसे देखते हुए श्रीलंका सरकार ने फिल्हाल अनौपचारिक पेशकश की है। यह भी खबर मिली है कि श्रीलंका सरकार के अनौपचारिक आग्रह के बाद चेन्नै में एनएसजी कमांडो का दस्ता तैयार करदिया गया है। अगर दोनों ओर से बात बन जाती है तो एनएसजी के दस्ते कोलंबों रवाना कर दिये जायेंगे।

एनएसजी कमांडो के कोलंबो पहुंचने से पहले श्रीलंका के सुरक्षाबलों ने मटुगमा-वेलिपेन्ना में एक आतंकी अड्डे से पांच एमएम की एंटी एयरक्राफ्ट गन के कारतूस और भारी मात्रा में अन्य गोलाबारूद और संचार उपकरण बरामद किये है। इसके अलावा जाफना में स्पेशलल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने एक घर के नीचे एक ऐसा बंकर भी खोज निकाला जिसका उपयोग हथियार रखने और सुरक्षाबलों की दबिश के समय छिपने के लिए किया जा रहा था।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के खिलाफ ऐसी रणनीति लिट्टे अपनाता था। यह भी बताया जा रहा है कि जाफना में ऐसे कई और बंकर मिले हैं जिन्हें संभवतः दो साल पहले बनाया गया था। श्रीलंका के पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणाशेखरा ने बताया कि ईस्टर संडे ब्लास्ट्स के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये 44 लोगों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला जिसका नाम फातिमा लतीफा है वो पहले पकड़े गये आतंकवादी मोहम्मद युहैम सादिक हक की पत्नी है। इसके अलावा आतंकी जहरान हाशिम की पत्नी फातिमा कादिया भी सुरक्षा बलों की हिरासत में है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story