- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सावधान: UGC ने जारी की चेतावनी, छात्र भूलकर भी इन 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज में ना ले दाखिला
नई दिल्ली : देश भर में 12 वीं के नतीजे आने के बीच यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) ने छात्रों के लिए एक चेतावनी जारी की है। छात्र किसी भी यूनिवर्सिटीज में दाखिला करवाने से पहले ये सूची जरूर देख लें। छात्र भूलकर भी इन 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज में दाखिला ना ले।
छात्र किसी फर्जी विश्वविद्यालयों के धोखे में ना आए इसलिए यूजीसी ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। जारी सूची में सबसे खास बात यह है कि इनमें आठ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। इसके अलावा सूची में बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और पोंडिचेरी के विश्वविद्यालय शामिल हैं।
यूजीसी के अनुसार देश में चल रही इन फर्जी यूनिवर्सिटीज के पास डिग्री देने का अधिकार नहीं है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने यह सूची अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ugc.ac.in पर भी जारी कर दिया है।
दिल्ली के फेक यूनिवर्सिटीज की सूची
दिल्ली में कमर्शियल यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर-सेंट्रिक जुरीडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एमप्लॉयमेंट, अध्यात्मिक विश्वविद्यालय और वाराणस्य संस्कृत विश्वविद्यालय सूची में शामिल हैं।
यहां देखें फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) की पूरी सूची
1. मैथिली विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार
2. कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, नई दिल्ली
3. यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
4. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
5. एडीआर – सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
6. एडीआर – सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
7. विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट, नई दिल्ली
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
9. वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
10. बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम (कर्नाटक)
11. सेंट जोन विश्वविद्यालय, कृष्णट्म, केरल
12. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
13. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, कलकत्ता
14. महिला ग्राम विद्यापीठ, इलाहाबाद
15. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, कोलकाता
16. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, इलाहाबाद
17. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
18. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ़
19. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसीकला, मथुरा
20. महाराणा प्रताप शिक्षा निकतेन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
21. इन्द्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इन्स्टीट्यूशनल एरिया, नोएडा
22. नव भारत शिक्षा परिषद, राउरकेला
23. नॉर्थ ओडीसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उड़ीसा
24. स्त्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी
यूजीसी ने पिछले साल भी 22 फर्जी विश्वविद्यलयों की सूची जारी की थी। UGC का कहना है कि 12वीं पास कर बच्चे अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन लेना शुरू करेंगे लेकिन अगर विश्वविद्यालय फर्जी निकलता है तो ऐसे में उन्हें परेशानी होगी। इसे देखते हुए छात्रों को सावधान करने के लिए यूजीसी ने एकेडमिक ईयर की शुरुआत में ही फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम सार्वजनिक किए हैं।