राष्ट्रीय

उमा भारती ने हरियाणा में गोपाल कांडा से समर्थन लेने के खिलाफ भाजपा को दी चेतावनी !

Special Coverage News
25 Oct 2019 8:56 AM GMT
उमा भारती ने हरियाणा में गोपाल कांडा से समर्थन लेने के खिलाफ भाजपा को दी चेतावनी !
x
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने गोपाल कांडा से समर्थन लेकर पार्टी नेतृत्व से 'नैतिकता से समझौता' करने से परहेज करने का अनुरोध किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने हरियाणा में निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कांडा के साथ हाथ मिलाने को लेकर पार्टी को आगाह किया है। अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट की एक श्रृंखला में, उमा भारती ने कहा कि भाजपा को गोपाल कांडा से समर्थन लेकर अपने नैतिक मूल्यों से समझौता करने से बचना चाहिए।

"उमा ने अपने ट्वीट में कहा ,अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी तथा उसकी माँ ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, तथा यह व्यक्ति ज़मानत पर बाहर है।


उन्होंने कहा,गोपाल कांडा बेक़सूर है या अपराधी, यह तो क़ानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता। चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं।


भाजपा नेतृत्व से अपने नैतिकता से समझौता न करने का अनुरोध करते हुए, उमा भारती ने कहा, "मैं भाजपा पार्टी नेतृत्व से अपने नैतिक मूल्यों को नहीं भूलने का अनुरोध करती हूं। हमारे कोने में नरेंद्र मोदी जैसा बल है जिसने ऊर्जा के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना पैदा की है.

हरियाणा में हमारी सरकार ज़रूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैस बीजेपी के कार्यकर्ता साफ़-सुथरे ज़िंदगी के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों।



हरियाणा में बीजेपी को 5 सीटों पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 40 सीटों की गिनती के साथ, भाजपा को कम से कम 6 सीटों के लिए बाहरी समर्थन की आवश्यकता है। हरियाणा में सात निर्दलीय विधायक जीते हैं, गोपाल कांडा उनमें से एक हैं।

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने शुक्रवार को सभी 7 विधायकों से बिना शर्त समर्थन प्राप्त किया।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story