
UP Police Paper Leak: STF का एक्शन जारी, कौशांबी के मुख्य आरोपी अरुण सिंह ने किया सरेंडर

UP Police Paper Leak: यूपी में कई महीनों से अलग-अलग परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें यूपी पुलिस की परीक्षा शामिल है। यूपी पुलिस की परीक्षा में कौशांबी के परीक्षा सेंटर में हुए पेपर लीक के मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। मुख्य आरोपी का नाम अरुण सिंह है उसमे यूपी एसटीएफ के सामने सरेंडर किया है। बता दें, इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सख्त कार्रवाई करने का दिया था आश्वासन
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया था, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन की ओर से सख्ती और कार्रवाई में तेजी लाई जा रही। यूपी के सभी 75 जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर लीक मामले में यूपी STFने 2 मार्च को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
परीक्षाएं कर दी गई थी रद्द
इनके पास से STFने एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे।यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया। नई जिम्मेदारी डीजी विजिलेंस को दी गई है। डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण हैं। राजीव कृष्णा 1981 बैच के IPSअधिकारी हैं, उन्हें अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सरकार ने यह भी घोषणा की थी कि एक विशेष कार्य बल (STF) आरोपों की जांच करेगी।
