
US Shooting: अमेरिका के कैनसस सिटी में परेड के दौरान गोलीबारी, 2 की मौत, 22 लोग घायल

US Firing: अमेरिका से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है जहां कनसास शहर में गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 22 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए कनसास सिटी पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रैव्स ने बताया कि घटना को लेकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली है कि कार्यक्रम के शामिल कुछ लोगों ने संदिग्ध को पकड़वाने में सहायता की है। उन्होंने कहा, आज जो कुछ भी हुआ उसको लेकर में मुझे दुख है। जो लोग यहां आए थे उन्हें कम से कम सुरक्षित वतावरण की उम्मीद थी। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के बारे में तुरंत कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
इस घटना के बारे में एक महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि जब गोलियां की आवाज आई तो हम वहां से भागकर एक लिफ्ट में छिप गए। हमने दरवाजे बंद कर दिए। सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। वहां सब परेशान थे। हमें नहीं पता था कि वहां से निकलना कितना सुरक्षित होगा। थोड़ी देर बाद हमें लिफ्ट हिलने की आवाज सुनाई दी। हमने दरवाजे खोले तो बाहर अधिकारी थे। उन्होंने हमें सुरक्षित बाहर निकाला। मुझे दोबारा एक जीवन मिला, मैं बहुत खुश थी।
वहीं कनसास के अलावा अमेरिका के अटलांटा हाईस्कूल की पार्किंग में भी गोलीबारी हुई है। जिसमें चार बच्चों को गोली मार दी गई है। अटलांटा पब्लिक स्कूल ने एक बयान जारी कर बताया है कि बेंजामिन ई. मेस हाईस्कूल की छुट्टी हुई, जिसके बाद एक अज्ञात वाहन से छात्रों पर गोली चला दी गई। घायल छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
