राष्ट्रीय

राज्यसभा में उपराष्ट्रपति ने किया ऐलान, नमाज के लिए नहीं मिलेगी छुट्टी

Shiv Kumar Mishra
11 Dec 2023 12:50 PM IST
राज्यसभा में उपराष्ट्रपति ने किया ऐलान, नमाज के लिए नहीं मिलेगी छुट्टी
x
राज्यसभा में नमाज के लिए शुक्रवार के दिन 30 मिनट की छुट्टी का प्रावधान था जिसे आज खत्म किया जा रहा है।

भारतीय संसद के शीत कालीन सत्र के दौरान भारत के उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा में ऐलान कर दिया कि दोपहर डेढ़ बजे के समय शुक्रवार को जुमे के दिन नमाज के लिए मिलने वाले अवकाश को निरस्त किया जाता है।

राज्यसभा में अभी हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था जबकि लोकसभा में लंच ब्रेक 1:00 से 2:00 बजे तक होता है। राज्यसभा में यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था जो अब सभापति ने नियमों में बदलाव करके खत्म कर दिया है।

राज्यसभा में शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाला 30 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक हटाया गया।

Next Story