- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जेल में बंद दीप सिद्धू के सोशल मीडिया से वीडियो जारी; टिकैत और लक्खा समेत 6 लोगों के भड़काऊ भाषण दिखाए
26 जनवरी को लाल किला हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू जेल में है, लेकिन उसके फेसबुक अकाउंट पर एक बार फिर वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में दीप सिद्धू ने खुद को निर्दोष बताया है और किसान नेताओं के भड़काऊ भाषण दिखाए हैं। इस वीडियो में दीप सिद्धू प्रदर्शनकारियों को समझाता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत, किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी और एक लाख के इनामी एक्टिविस्ट लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना का भड़काऊ भाषण है।
7 मिनट के वीडियो में 7 लोगों के बयान
1. राकेश टिकैत
वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत का बयान है, जिसमें वो ट्रैक्टर रोकने पर दिल्ली पुलिस को धमकी देते नजर आ रहे हैं।
2. लक्खा सिधाना
गैंगस्टर से सोशल एक्टिविस्ट बना लक्खा सिधाना वीडियो में ट्रैक्टर परेड का तय रूट तोड़ने की ओर इशारा कर रहा है। वह कह रहा है कि हमारे ट्रैक्टर भी रिंग रोड की ओर जाएंगे।
3. राजिंदर सिंह दीप
कीर्ति किसान संगठन के राजिंदर सिंह दीप वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि 26 जनवरी को सारे ट्रैक्टर नाकों पर खड़े कर दो और इस दिन मोदी की चर्चा न हो, बल्कि मोदी की गर्दन पर ट्रैक्टर चढ़ने की चर्चा हो।
4. गुरुनाम सिंह चढ़ूनी
हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी इस वीडियो में सरकार को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि 26 तारीख को अपनी तैयारी कर ट्रैक्टरों के साथ आ जाएं। जबरदस्ती बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में घुसेंगे। सरकार गोली मारे-लाठी मारे, जो करना है कर ले। 26 को फाइनल मैच होगा।
5. सतनाम सिंह पन्नू
सतनाम सिंह पन्नू का जो बयान है, उसमें ट्रैक्टर परेड का रूट तोड़ने की बात कही गई है। पन्नू कह रहे हैं कि हम पुलिस से बात कर रहे हैं कि रिंग रोड पर ही जाएंगे। अगर वो मान गए तो ठीक, नहीं माने तब भी जाएंगे। देखेंगे सरकार क्या करती है।
6. सरवन सिंह पंढेर
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर कह रहे हैं कि ट्रैक्टर परेड के दिन लाल किले पर जाकर बैठ जाओ, वहां से आगे मत जाओ।
7. दीप सिद्धू
7 मिनट के वीडियो में दीप सिद्धू का 25 जनवरी की रात को दिया गया भाषण दिखाया गया है। ये स्पीच सिंघु बॉर्डर पर दी गई थी। मंच पर खड़ा दीप सिद्धू भीड़ को समझाता दिख रहा है कि ट्रैक्टर परेड के लिए जो रूट सहमति के बाद तय हुआ है, उस पर ही जाने का फैसला करें। एकता बनाकर रखनी है।
गिरफ्तारी से पहले दीप सिद्धू ने किसान नेताओं को बेनकाब करने की धमकी दी थी
दीप सिद्धू को एक दिन पहले यानी 23 फरवरी को ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब वो जेल में है तो उसके सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो कैसे अपलोड हो रहा है? हालांकि, इस बारे में पहले ही दिल्ली पुलिस खुलासा कर चुकी है कि ट्रैक्टर परेड हिंसा के बाद दीप के सोशल मीडिया अकाउंट पर अमेरिका से वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। यह काम यहां उसकी एक महिला मित्र कर रही थी।
गिरफ्तारी से पहले भी दीप सिद्धू ने वीडियो जारी किया था। इसमें उसने कहा था कि वह सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारियां दे सकता है, जो किसान नेताओं के लिए परेशानी खड़ी कर देंगी।
महारैली में पहुंचा लक्खा, फिर फेसबुक लाइव किया
लाल किला हिंसा का आरोप लक्खा अभी भी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। हालांकि, वह लगातार किसानों के कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है। मंगलवार को उसने पंजाब के बठिंडा में महारैली भी की। इसमें मंच पर भी खुद मौजूद रहा। इसके बाद उसने मंगलवार रात को ही फेसबुक लाइव किया और महारैली में आने वाले किसानों का धन्यवाद दिया।