- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Weather Update: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अब इन राज्यों में आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना
Weather Update Today: देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पुलवामा जिले के तेंगरा गांव में भारी बारिश के चलते कई घरों में पानी भर गया. उसके बाद सेना के जवानों को ग्रामीणों की मदद के लिए सामने आना पड़ा. इसी के साथ देश के की राज्यों में मौसम बदल रहा है. भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो पंजाब में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे. इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम संबंधी चेतावनियों और पूर्वानुमान जारी किए हैं. विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोत्र 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 24 अप्रैल के बीच जम्मू और कश्मीर के अलावा लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. वहीं उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत के लिए लिए जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 से 22 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज और बिजली की चमक के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर के राज्यों में भी होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो 20 अप्रैल तक पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है. उधर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 20 से 21 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उधर केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में भी गरज और बिजली की चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
कैसा रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान यानी 20 से 21 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और 20 अप्रैल को उत्तराखंड में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. उधर 20 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक भी बारिश हो सकती है.