राष्ट्रीय

Weather Update Today: दिल्ली में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Special Coverage Desk Editor
19 Feb 2024 12:49 PM IST
Weather Update Today: दिल्ली में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
x
Weather Update:देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज का बदलने वाला है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोम एक्टिव हो गया है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज का बदलने वाला है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोम एक्टिव हो गया है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, यह पश्चिमी विक्षोभ के बाद दोबारा ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर के बीच तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट बताया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोम एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में बारिश होने के आसार है।

राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story