राष्ट्रीय

किसान रैली में बोले येचुरी जान बचानी है तो मोदी को हटाना है!

Special Coverage News
5 Sept 2018 2:49 PM IST
किसान रैली में बोले येचुरी जान बचानी है तो मोदी को हटाना है!
x

महंगाई, न्यूनतम भत्ता, कर्जमाफी समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर देश के किसान आज राजधानी दिल्ली की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्ला बोल रहे है। बुधवार सुबह किसानों का ये मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर संसद मार्ग पहुंचा। इस प्रदर्शन में देश भर से आए किसान एकत्रित हुए हैं, यहां तक की बाढ़ प्रभावित केरल के किसान भी प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का समूह अभी संसद मार्ग पर रैली कर रहा है।




किसानों के मार्च के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जाम की स्थिति है, इसके अलावा कुछ रास्तों पर ना जाने की सलाह दी जा रही है। मार्च में मौजूद किसानों ने कहा है कि चुनाव तो आते-जाते हैं, लेकिन सरकार की नीतियां गलत हैं। सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों को लेकर अपनी नीतियों को बदलना चाहिए।




किसानों की रैली में पहुंचे सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि जनता के अंदर काफी आक्रोश है, लाखों की तादाद में किसान-मजदूर दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को धोखा दिया है, अगर जिंदगी को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि अब अच्छे दिन तभी आएंगे जब ये सरकार जाएगी।

Next Story