Archived

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा तमगा अपने नाम कर लिया

Special News Coverage
19 Jan 2016 5:30 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा तमगा अपने नाम कर लिया है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। दरअसल, गूंज इंडिया ने एक स्टडी की है जिसमें पाया गया है कि लोग केजरीवाल से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी है।


अपने फैंस के प्यार के चलते सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और शाहरुख खान भी इस सूची में सबसे आगे हैं। इस सूची में न केवल नेता अभिनेता बल्कि टीवी एकंर भी शामिल हैं। चैनल टाइम्स नाऊ के एंकर अर्नव गोस्वामी भी इस लिस्ट के टॉप में हैं।


इस सूची में भारतीय नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पहला स्थान मिला है, तो कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को भी स्थान मिला है। अगर हम फ़िल्मी कलाकारों को लेकर बात करें तो आमिर खान और शाहरुख़ खान को भी अच्छे स्थान पर रखा गया है। इस सूची में कुछ मिडिया से सम्बन्धित लोग भी रखे गये है।


ये सब जानकारी 'गूंज इंडिया' नामक संस्था ने दी है।
Next Story