धर्म-कर्म

आज का राशिफल (ब्रहस्पतिवार 18 अक्टूबर 2018)

Special Coverage News
18 Oct 2018 1:57 AM GMT
आज का राशिफल (ब्रहस्पतिवार 18 अक्टूबर 2018)
x
आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को
मेष राशि
का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।


वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में अवरोध आ सकते हैं।


मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।


सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।


कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि
के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।


तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आरामतलबी बढ़ेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढे़ंगे।


धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।


मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।


कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।


मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
Next Story