धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 27 मई 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
26 May 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 27 मई 2017) का राशिफल
x
आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।


वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।


मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है।


सिंह राशि-
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि
के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। सुस्‍वादु खानपान में वृद्धि होगी।


तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक जिम्‍मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। राजनैतिक महत्‍वाकांक्षा की पूर्ति होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा।


धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।


मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोश के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।


कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
Next Story